05 Dec, 2022
/
Other
राष्ट्रीय अध्यक्ष की संघर्षों व चुनौतियां
भारतीय किसान यूनियन भानू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी का यह अधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल है, ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी 40 वर्षों से संघर्षरत किसान नेता हैं। भाकियू भानू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की छवि एक राष्ट्रवादी किसान नेता की है, ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर 2020 -2021 में दिल्ली किसान आन्दोलन में दिल्ली नोएडा के चिल्ला बोर्डर पर धरना दिया था, लेकिन 26 जनवरी 2021 की लाल किले पर दूसरा झंडा फहराये जाने की घटना से दुःखी होकर ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने अपना किसान आन्दोलन वापस ले लिया और उनके निर्णय की पूरे देश में प्रशंसा हुई। किसान नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने सन् 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार स्वर्गीय राजीव गांधी जी से दिल्ली स्थित आवास में भेंट कर अपने गांव क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराकर समाज सेवा की शुरुआत की थी। उसके बाद वह स्वर्गीय किसान नेता बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के सम्पर्क में आए व उन्हें भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई, ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के ओजस्वी भाषण व कुशल संगठन कर्ता की वजह से 1996 में ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी को भारतीय किसान यूनियन की राजनीतिक विंग किसान कामगार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी , लेकिन बाद में कुछ राजनीतिक चालबाजों के चंगुल के चलते चलते ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी ने इस्तीफा मांगकर स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी को किसान कामगार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया, ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के लिए यह सबसे बड़ा धोखा था, लेकिन फिर भी ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने किसान कामगार पार्टी का प्रचार किया और पार्टी के 14 विधायक जीत कर आये, फिर ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने नाराज होकर अपना भाकियू से त्यागपत्र दे दिया, बाद में बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी ने ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी को मनाकर फिर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भाकियू नियुक्त कर दिया, लेकिन कुछ वैचारिक मतभेद के चलते व बृज क्षेत्र में पहाड़ियों के खनन में राकेश टिकैत की बेईमानी देखकर ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी फिर से अलग हो गये और सन् 2011 में परम पूज्यनीय बृज के सन्त विरक्त पद्मश्री रमेश बाबा जी ने बृज में खनन रुकवाने व उनकी ईमानदारी से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन बनाया और उसमें ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। भाकियू भानू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी वोट क्लब से लेकर बड़े बड़े किसान आन्दोलनों का हिस्सा रहे। आज वह देश के सबसे अनुभवी व वरिष्ठ किसान नेता के तौर पर जाने जाते हैं, उनकी वर्तमान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी से लेकर बड़े बड़े नेता खुले मंच से उनके त्याग व बलिदान की तारीफ कर चुके हैं। ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी आज भी अपने पैतृक गांव नगला सुखदेव में रहते हैं, जो एटा जनपद उत्तर प्रदेश के जलेसर तहसील में है। भाकियू भानू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की प्रमुख मांग है, किसान आयोग व किसानों की कर्ज माफी है, वह पिछले 30 साल के आधार पर किसान नेताओं की जांच हो। मीडिया में बेबाकी से अपनी राय रखने वाले किसान नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी का जीवन संघर्षों भरा रहा, उनके होनहार व भारतीय किसान यूनियन भानू का उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व आन्दोलनकारी बड़े बेटे स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह को 24 जनवरी 2018 को खो दिया, क्योंकि नोटबन्दी में 2 साल लगातार आलू का भाव न मिलने के कारण 35 साल की उम्र में स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह ने स्वयं गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली। तभी से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने संकल्प लिया कि वह आजीवन किसानों के लिए संघर्षरत रहेंगे और जैसे मैंने अपना बेटा खेती किसानी में कर्ज के चलते को दिया है, वैसी परिस्थिति में किसी भी किसान के बेटे को खेती किसानी के घाटे के चलते आत्महत्या नहीं करने देंगे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के छोटे बेटे प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, भारतीय किसान यूनियन भानू के रूप में उनका साथ दे रहे हैं।
#bku_bhanu
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू की कुछ डिबेट्स #Aajtak , एबीपी न्यूज, न्यूज24 आदि डिबेट्स में बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी का राष्ट्रीय मुख्यालय श्री मान मन्दिर गहरवन बरसाना मथुरा है और उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यालय फिरोजाबाद जनपद की टूण्डला तहसील से एटा की तरफ 22 किलोमीटर दूरीपर इमलिया उम्मरगढ़ है, इस प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी ने 3 मई सन् 1991 को किया था। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी राधे मैया के अनन्य भक्त हैं व सभी धर्मों, जातियों का सम्मान करते हैं, वह मानवता को ही सर्वोपरि धर्म मानते हैं। उनका मानना है कि किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं किया तो भारत कभी फिर विश्वगुरु नहीं बन पायेगा, इसलिए हमको अपने देश भारत की कृषि प्रधान पहचान को बचाना होगा।
#bku_bhanu #bhanu_pratap_singh
Images Gallery राष्ट्रीय अध्यक्ष की संघर्षों व चुनौतियां
Share This