15 Feb, 2023
/
Other
आंदोलन अब आमरण अनशन की ओर
इमलिया उम्मरगढ़ तहसील टूण्डला जनपद फिरोजाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय भारतीय किसान यूनियन भानू के 11 फरवरी से जारी अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन के
#पांचवें_दिन_की_अपडेट:
हरियाणा कुरूक्षेत्र के बाबा सन्त शिरोमणि व देवलोक धाम मन्दिर, नगला सुखदेव के संरक्षक श्री कृष्ण आश्रम दण्डीस्वामी महाराज जी ने अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन में दूसरे दिन आमरण अनशन में आई प्रशासन की मैडिकल टीम को वापिस लौटाया। गौरतलब है कि कल प्रदेश कार्यालय किसान देवताओं को सम्बोधित करने पहुंचे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने कहा था कि सन्त महाराज के संकल्प के सामने हम नतमस्तक हैं और सन्त महात्मा जी की भक्ति ही हमें शक्ति प्रदान करेगी , इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार से माननीय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन भानू योगेश प्रताप सिंह जी की माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के विशेषाधिकारी श्री आर एन चौहान जी व माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी व जिला प्रशासन से बातचीत के बावजूद बेनतीजा ही 14 फरवरी को अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन से वापिस लौटना पड़ा, माननीय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन भानू श्री योगेश प्रताप सिंह जी ने भावुक होकर कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने अपने 40 वर्षों में किसानों मजदूरों के संघर्ष में सब कुछ अपना खो दिया , उसके बावजूद भी हम पीछे हटें, यह नहीं हो सकता, अब तो सरकार को किसानों की समस्यायों का समाधान करना ही पड़ेगा, साथ ही कहा कि अगर हम गलत हैं तो पहले सरकार देश के सभी किसान नेताओं की पिछले 30 वर्षों की सम्पत्ति की सीबीआई जांच करा ले, कि 30 वर्ष पहले उन पर क्या था और हम पर क्या है उसे सार्वजनिक किया जाये। साथ ही योगेश प्रताप सिंह जी बोले कि हमने सरकार व प्रशासन के आश्वासन पर तहसीलों के ताले तो खोल दिए, लेकिन हमारा कोई उद्देश्य ताला जड़ना, रोड जाम करना, रेल रोकना नहीं था और रहेगा, किन्तु उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी को व केन्द्र के माननीय कृषि मंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के सामने किसानों की सीधे समस्या रखना है और उनका समाधान कराना, क्योंकि हम पिछले 40 वर्षों से ज्ञापन देते रहे, सरकारें अनसुना करती रहीं, अब ऐसा नहीं चलेगा। हम आपको बता दें कि कल 14 फरवरी को योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन को देश भर के किसानों का समर्थन मिल रहा है, अतः सरकार 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन भानू की मांग किसान आयोग का गठन व अन्य मांगों को पूरा करने का मन बना लें। यह अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन कृषि प्रधान देश भारत के किसानों का है, जो केन्द्र सरकार को इनकी अनदेखी करना ठीक नहीं, यह वही राष्ट्रवादी किसान हैं जो लाल किले पर दूसरा झंडा फहराये जाने का विरोध कर अपने आन्दोलन को स्थगित कर देते हैं और सरकार पर विश्वास करके पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में खुला समर्थन भी देते हैं। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने कहा कि इस भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन के संरक्षक बृज के पर्यावरण पुरोधा सन्त विरक्त पद्मश्री रमेश बाबा जी हैं और इस अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन की पतवार अब श्री कृष्ण आश्रम दण्डीस्वामी जी महाराज जी के हाथों में हैं और हमें पूरा विश्वास है कि शासन प्रशासन हमारी मांगों को पूरा करेगा और सन्तों की भक्ति ही हमारी शक्ति बनेगी, 15 फरवरी को भी अन्य अन्य जनपदों से आते किसान इमलिया उम्मरगढ़ प्रदेश कार्यालय पर योगेश प्रताप सिंह जी के साथ डटे रहे और लगातार किसानों का आने जाने का सिलसिला जारी है।
के पी सिंह ठैनुआं
प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन भानू
Share This